fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली: पर्यावरण दिवस कल, एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने साइकिल रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चंदौली। पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाएगा। इसको लेकर वन विभाग लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। शनिवार को चकिया नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली। चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने नगर समेत आसपास के इलाके का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


रेंजर का कहना रहा कि जलवायु परिवर्तन की स्थिति से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। वहीं वृक्षों का संरक्षण करना होगा। छात्र-छात्राओं का कहना रहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एवीबीपी ने कदम बढ़ाया है। लोगों में जागरुकता लाने के लिए रैली, गोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!