क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

अलीनगर में नहर में उतराया मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल चौकी अंतर्गत निर्माणाधीन पुल के पास बुधवार सुबह नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि महिला का शव पुल निर्माण के लिए लगाए गए लोहे की शटरिंग में फंसा हुआ था। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!