fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : कुत्ते को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई स्कार्पियो, एक की मौत, दूसरा घायल

चंदौली। धानापुर थाना के हिंगुतरगढ़ गांव के समीप रविवार की शाम कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। इससे स्कार्पियों में सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

हिंगुतरगढ़ निवासी विशाल यादव और विशाल सिंह स्कार्पियो से निदिलपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही गांव से कूछ दूर गए, तभी अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को स्कार्पियो से बाहर निकाला। उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने विशाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!