fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सड़क दुर्घटना में घायल चकिया विधायक के घर पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जाना हाल

तरुण भार्गव

चंदौली। योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव इस समय जनपद दौरे पर हैं। बुधवार को चकिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद कालिका धाम कालोनी पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल विधायक कैलाश खरवार का हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कुछ दिनों पूर्व ही सड़क दुर्घटना में चकिया विधायक कैलाश खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। काफी दिनों तक ट्रामा सेंटर में इलाज चला। उन्हें नाक और पसलियों में चोट आई थी। फिलहाल विधायक घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव बुधवार को चकिया स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मारुति नंदन एडवोकेट, रामपुर प्रधान केशवमूर्ति, अशोक खरवार आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!