चंदौलीराज्य/जिला

अनीता कुमारी होंगी आरपीएफ डीडीयू पोस्ट की प्रभारी, प्रदीप रावत का सोनपुर तबादला

चंदौली । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार इंस्पेक्टर अनीता कुमारी का तबादला दानापुर मंडल के झाझा पोस्ट से आरपीएफ डीडीयू पोस्ट पर किया गया है। उनके डीडीयू पहुंचने के बाद वह यहां की प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

वहीं, वर्तमान में आरपीएफ डीडीयू पोस्ट पर तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत का स्थानांतरण सोनपुर मंडल के हाजीपुर पोस्ट पर कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जारी तबादला आदेश में कई निरीक्षकों के कार्यस्थल बदले गए हैं। प्रदीप रावत लंबे समय से डीडीयू पोस्ट पर तैनात थे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!