क्राइमचंदौली

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहे 17 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

 

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के समीप एनएच-19 पर मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। शव लेकर वाराणसी अंतिम संस्कार के लिए जा रही एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

हादसे में मैजिक सवार करीब 17 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

डॉक्टरों ने चार घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग भगवानपुर मसही, भभुआ (बिहार) के निवासी हैं और शव लेकर वाराणसी जा रहे थे।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!