fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, युवाओं तक पहुंचेगी पार्टी

चंदौली। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी तनु यादव शुक्रवार को चंदौली में थीं। युवा नेत्री के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय से लेकर मुख्यालय तक जोरदार स्वागत किया। तनु यादव ने भी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और नौकरी संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं तक पहुंचने का आह्वान किया।

 

राष्ट्रीय सचिव ने कहा नौकरी संवाद कार्यक्रम के जरिए पार्टी का लक्ष्य बेरोजगार युवाओं को जोड़ना है। सभी जानते हैं कि आज बेरोजगारी चरम पर है। देश में एक बड़ा वर्ग युवाओं का है। शिक्षित युवा नौकरी के लिए परेशान है। नौकरी संवाद कार्यक्रम ब्लाकवार 30 दिनों तक चलाया जाएगा। कार्यकर्ता एक फार्म लेकर उन युवाओं तक पहुंचेंगे जिन्हें नौकरी की आवश्यकता है। ऐसे युवाओं से फार्म भरवाया जाएगा साथ ही एक नंबर पर मिस्ड काल करेंगे। बेरोजगारों से जुड़ा पूरा विवरण लखनऊ के काल सेंटर में एकत्रित किया जाएगा। अभियान से दूसरे चरण में प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में यह तय किया जाएगा कि पार्टी बेरोजगार युवाओं के लिए क्या कर सकती है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ती ओझा ने कहा कि अपने भविष्य और प्रदेश की प्रगति को नई दिशा और सोच प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक युवा इस आंदोलन से जुड़ सकते हैं और जुड़ना भी चाहते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, डा. नारायण मूर्ती ओझा, मधु राय, शशिनाथ उपाध्याय, शिवेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button