fbpx
शिक्षा

शाबाश….रिटायर्ड सिपाही की एक बेटी बनी जज तो दूसरी एसडीएम

जौनपुर। बेटियों ने पिता का मान बढ़ाने के साथ अपने सपने को भी साकार किया है। एक जज तो दूसरी एसडीएम बनी। बेटिया से सफलता से गौरवांवित होने वाले पिता हैं केराकत थाना क्षेत्र के चकरारेत निवासी जयकिशोर सिंह, जो पीएसी कांस्टेबल से सेवानिवृत्त हुए हैं। बेटिया की सफलता से परिवार के साथ गांव के लोग भी गदगद हैं।
दरअसल जयकिशोर सिंह अपनी दोनों बेटियों को अफसर के रूप में देखना चाहते थे। रिटायर होने के बाद वह दोनों को प्रेरित और प्रोत्साहित करते रहे। उनकी एक बेटी अंकिता सिंह गत वर्ष न्यायिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बन। फिलहाल आजमगढ़ में तैनात है। वहीं दूसरी पुत्री आकांक्षा सिंह पीसीएस 2018 की परीक्षा में 28वीं रैंक हासिल कर एसडीएम के पद पर चयनित हुई है। मां सावित्री देवी भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बेटियों की सफलता पर जयकिशोर सिंह का कहना है कि बेटियों ने उनका सीना चैड़ा कर दिया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!