fbpx
राजनीतिराज्य/जिलावाराणसी

बनारस में बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, सीएम योगी को लेकर कही बड़ी बात, बोले आगे आने वाला है बड़ा खतरा

वाराणसी। सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं। शनिवार को विंध्याचल मंदिर में देवी के दर्शन पूजन के बाद वाराणसी में संत रविदास जयंती समारोह में भी शिरकत की। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी बात रखी। कहा कि आने वाले समय में पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस का साथ तो वाराणसी में ही छूट गया।

भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे। कहा हमारे भारत की संस्कृति को, एकता को और भारत के लोगों के बीच में कोई सबसे अधिक नफरत फैला रहा है तो वह भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं। कहा मिर्जापुर में हमने एक शिविर कार्यकर्ताओं के साथ किया। शिविर में हम अपने कार्यकर्ताओं को बताते हैं कि आने वाले समय में कैसा संकट आ रहा है। इस संकट से नहीं बचाया तो लोकतंत्र को खतरा हो जाएगा। हम समाजवादियों का रास्ता सेक्यूलर और सोशलिस्ट है। इस रास्ते पर आगे चलना कितना कठिन काम है। कहा आज तक भाजपा ने जो फैसले लिए हैं उससे हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है। भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को ख्वाब दिखाने वाली भाजपा ने इस बजट में एक बार भी पांच ट्रिलियन की बात नहीं की। यह भी कहा कि भाजपा सरकार एक हजार साल में भी बनारस को क्योटो नहीं बना सकती है।

सीएम योगी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की जो परंपराएं रही हैं। उनमें अनपार्लियामेंट्रीं वर्डस अगर किसी ने सबसे अधिक इस्तेमाल किए हैं तो वे भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने अपने मुकदमें भी वापस लिए हैं। इसी दौरान एक पत्रकार के सवाल पर कहा कि आपके सच दिखाया तो ठोक दिए जाओगे। कहा सपा के अकेले एक आंदोलन ने जो किसान आंदोलन था, वो अभी भी चल रहा है। हमारे दस हजार कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आजम खां पर दर्ज मुकदमों को गलत ठहराते हुए कहा कि पार्टी आजम खां के साथ है। कहा यूपी की जनता विकास चाहती है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!