ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : तीन दिन पहले घर से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। धानापुर के मनीपट्टी गांव में 21 वर्षीय युवती का शव कुएं में मिला। युवती तीन दिन पहले घर से लापता था। परिजनों ने धानापुर थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

मनीपट्टी गांव निवासी पूजा यादव 20 अक्टूबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। इसके बाद धानापुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। तीन दिन बाद बुधवार को युवती का शव गांव के कुएं में उतराया मिला। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। युवती के भाई बृजेश यादव ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!