fbpx
चंदौलीशिक्षा

Chandauli News : ठंड व कोहरे के चलते बदली स्कूलों की टाइमिंग, जानिये क्या है प्रशासन का आदेश

चंदौली। ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल अब सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन ने आदेश जारी कर दिया है।

 

इनदिनों ठंड बढ़ गई है। वहीं सुबह के वक्त घना कोहरा हो रहा है। इसके चलते सुबह के वक्त स्कूल आने-जाने में बच्चों को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का आदेश दिया है। उन्होंने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग को इसका कड़ाई से पालन कराने को कहा है। नियम की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रबंधन पर गाज गिर सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!