संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: कन्या, मकर, धनु वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, कुंभ-मिथुन रहें सतर्क

आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: आज गुरुवार को शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह करीब पौने ग्यारह बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. सूर्यदेव सुबह करीब आठ बजे तक सिंह राशि में रहने के बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से बुधदेव मौजूद हैं और बुधादित्य योग बन रहा है. आज कन्या संक्रांति का पर्व भी है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में नीच अवस्था में रहेंगे, जबकि गुरुदेव की दृष्टि चंद्रमा पर बनी हुई है.आज सूर्य और बुध की युति से कन्या राशि वालों की बुद्धि और आत्मविश्वास खास तौर पर चमकेंगे. सिंह और कर्क राशि वालों को भी गुरुदेव की कृपा से फायदा मिलेगा. मकर और धनु राशि के लोग मेहनत से आगे बढ़ेंगे. तुला और मीन राशि वालों के रिश्तों में गर्माहट रहेगी. वृश्चिक राशि वालों को आज भी मन की नाजुक स्थिति में सावधानी बरतनी होगी. मेष और मिथुन राशि वालों को कोई बड़ा फैसला लेने से पहले थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा. वृषभ राशि वालों के घर में स्थिरता रहेगी. कुंभ राशि वालों को धन के मामले में अनुशासन रखना होगा.

मेष राशि
सुबह मन में कोई पुरानी बात अचानक सामने आ सकती है, जल्दबाजी में फैसला न लें, दोपहर बाद राहत मिलेगी. दफ्तर में मेहनत रंग लाएगी, कोई नया व्यक्ति भी मिल सकता है. भाई-बहन से बात करते वक्त जुबान संभालें, खर्चों पर हल्की नजर रखनी होगी.

वृषभ राशि
घर-परिवार में आज सुकून महसूस होगा, पुराना कोई मसला जीवनसाथी के साथ फिर उठ सकता है, बहस की बजाय सुनना बेहतर रहेगा. दफ्तर में टीम का साथ मिलेगा. पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें, गुस्से से बचें वरना सिरदर्द या थकान हो सकती है.

मिथुन राशि
आज व्यक्तित्व में सक्रियता तो रहेगी पर हल्की बेचैनी भी घेर सकती है, इसलिए बड़ा फैसला टाल दीजिए. दफ्तर में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, अपनी बातें सीमित लोगों तक रखें. सेहत का ध्यान रखें, नींद और खानपान पर लापरवाही न बरतें.

कर्क राशि
व्यक्तित्व में आज भी गुरुदेव की कृपा बनी रहेगी, कोई अटका सवाल सुलझ सकता है. करीबी लोगों से मिलने वाले सुझाव काम आएंगे. धन के मामलों में सतर्कता जरूरी है. प्रेम या संतान से जुड़े विषयों में मन थोड़ा भावुक हो सकता है, बातचीत से रास्ता निकलेगा.

सिंह राशि
सुबह आत्मविश्वास बना रहेगा, दोपहर बाद यह ऊर्जा धन और बातचीत की तरफ मुड़ेगी. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, पर आपकी बात का वजन रहेगा. वाणी में कठोरता न आने दें, गले और आंखों का ख्याल रखें, पूजा-पाठ के लिए आज खास दिन है.

कन्या राशि
आज सुबह के बाद बुद्धि, बातचीत और आत्मविश्वास तीनों में खास निखार महसूस होगा, कोई जरूरी प्रस्तुति या फैसला बेहतर तरीके से हो सकता है. धन में मिठास रहेगी. करियर में संघर्ष जैसा महसूस हो सकता है, संयम से काम लें, यात्रा का योग भी बन सकता है.

तुला राशि
आज आकर्षण और आत्मविश्वास दोनों बने रहेंगे, पर खर्च बढ़ने का योग है, इसलिए बजट पर ध्यान दें. पिता या गुरु समान व्यक्ति से बहस से बचें. करियर में सोच-समझकर कदम बढ़ाने से फायदा मिलेगा, प्रेम में थोड़ी नरमी काम आएगी.

वृश्चिक राशि
आज भी मन नाजुक और संवेदनशील रहेगा, छोटी बातें गहरा असर छोड़ सकती हैं, खुद पर सख्ती न करें. करियर में आपकी बात का वजन रहेगा, कोई योजना में सहयोग भी मिल सकता है. रिश्तों में प्यार से बात रखें, एकांत में कुछ समय बिताना मन को हल्का करेगा.

धनु राशि
भाग्य और आस्था से जुड़े मामलों में आज साथ मिलेगा, पिता या गुरु समान व्यक्ति से सही मार्गदर्शन मिल सकता है. साझेदारी या जीवनसाथी के साथ बहस से बचें. करियर में मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा, प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका भी बनेगा.

मकर राशि
आज साहस और मेहनत में धीमी पर पक्की प्रगति बनी रहेगी, निरंतरता बनाए रखें. सामाजिक दायरे में पहचान मजबूत होगी, किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है. रिश्तों में समझदारी और गर्माहट रहेगी, किसी की बात दिल पर न लें.

कुंभ राशि
आज व्यक्तित्व में रहस्यमय आकर्षण बना रहेगा, रिश्तों में गर्माहट महसूस होगी. किसी पुराने स्रोत से अचानक धन मिलने की संभावना है, पर साझेदार का रुख अलग सा दिख सकता है, बहस से बचें. धन में अनुशासन जरूरी है, रचनात्मकता और प्रेम में जल्दबाजी न करें.

मीन राशि
आज रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य में गुरुदेव का आशीर्वाद बना रहेगा, कोई धार्मिक यात्रा का अवसर भी बन सकता है. भीतर क्रोध थोड़ा ज्यादा रह सकता है, साथ काम करने वालों से संयम से पेश आएं. सेहत और दिनचर्या पर ध्यान दें, आराम को नजरअंदाज न करें.

Back to top button
error: Content is protected !!