चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, जमकर हुई मारपीट, एक की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बुधवार की शाम परिवार के बड़े आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में बबलू सोनकर (27) पुत्र कन्हैया सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात परिवार के चाचा-भतीजा आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!