
Aaj Ka Rashifal), 09 अगस्त 2026: चंद्रदेव आज वृषभ से मिथुन राशि में आ चुके हैं और मंगलदेव के काफी करीब पहुंच गए हैं. दोनों देव मृगशिरा नक्षत्र में एक साथ मौजूद हैं. उत्साह और सक्रियता बढ़ेगी ही, साथ में तीखापन या जल्दबाजी भी हो सकती है. बुधदेव अस्त की स्थिति से बाहर निकल आए हैं, गुरुदेव के साथ पुष्य नक्षत्र में हैं, तो सोचने-समझने में थोड़ी स्पष्टता जरूर आएगी. सूर्य-गुरु की युति अब भी कर्क राशि में बनी हुई है, बस गुरु के अस्त होने से शुभ फल मिलने में देर लगेगी. शुक्र कन्या राशि में नीच के हैं और शनि मीन में वक्री चाल से आगे बढ़ रहे हैं. पैसों और पुराने मामलों में सावधानी बनी रहेगी.
मेष राशिफल
आज भाई-बहनों के साथ बातचीत में मन खूब लगेगा, कोई पुरानी बात याद आकर हंसी भी आ सकती है. बस गुस्सा जरा संभालकर रखिएगा, मंगल इस वक्त अपनी शत्रु राशि में बैठे हैं तो छोटी बात पर भी तुनकमिजाजी हो सकती है. घर के मामलों में सूर्य-गुरु-बुध साथ हैं, तो सोच साफ ही बनी रहेगी.
वृषभ राशिफल
पैसों को लेकर आज कुछ हलचल रहेगी. कोई मौका अचानक सामने आ जाए तो चौंकिएगा मत, बस उसमें जाने से पहले जरा सोच लें, जोश में लिया कोई भी बड़ा फैसला बाद में भारी पड़ सकता है. घर का माहौल हालांकि आज सुकून भरा रहने वाला है.
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके नाम है. चंद्र और मंगल दोनों खुद आपकी राशि में बैठे हैं तो ऊर्जा चरम पर रहेगी, नई चीजें आजमाने का मन बार-बार करेगा. यही जोश कभी-कभी बहस में बदल जाता है, इसलिए बोलने से पहले एक पल रुक जाना बेहतर रहेगा. धन के मामलों में बुध अस्त से बाहर आ चुके हैं, सोच में स्पष्टता तो रहेगी पर पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ें.
कर्क राशिफल
सूर्य, गुरु और बुध तीनों आज आपके लग्न पर जमा हैं, इससे बातचीत में एक अलग तरह की गरिमा झलकेगी. गुरु अभी भी अस्त हैं, इसलिए नतीजे मिलने में देर लगेगी, धैर्य रखना होगा. करियर में नेतृत्व करने का मौका भी बीच में कहीं से आ सकता है.
सिंह राशिफल
आमदनी के मामलों में आज सक्रियता रहेगी, कोई नया जरिया भी बन सकता है. निवेश को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल न करें, आज के लिए यही सबसे जरूरी सलाह है . केतु लग्न पर होने से मन थोड़ा अंदर की ओर मुड़ेगा और जो काम चुपचाप किया जाएगा वही ज्यादा असर दिखाएगा.
कन्या राशिफल
काम में आज पूरी सक्रियता रहेगी, मेहनत का असर भी साफ दिखने लगेगा. शुक्र आपकी राशि में नीच के हैं, तो खुद की तारीफ न सुनने पर उदास न हों, अपने प्रति थोड़ी नरमी रखिए. बड़े फैसले आज सोच-समझकर ही लें, जल्दबाजी की गुंजाइश नहीं है.
तुला राशिफल
भाग्य आज साथ देता दिख रहा है, विश्वास और आशा दोनों बढ़ी हुई रहेगी. करियर में सूर्य-गुरु शुभ राह दिखाएंगे भले ही नतीजे थोड़ी देर से आएं. शुक्र नीच राशि में हैं, तो खुद पर शक करने की आदत आज के लिए छोड़ ही दें.
वृश्चिक राशिफल
किसी गुप्त या छिपे मामले में आज हलचल हो सकती है, ऐसे वक्त में जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए. भाग्य के मामलों में सूर्य-गुरु मजबूत आधार दे रहे हैं, फल भले देर से मिले पर मिलेगा जरूर. साझेदारी के मसलों में धैर्य ही आज का सबसे बड़ा हथियार है.
धनु राशिफल
जीवनसाथी या साझेदार के साथ आज तालमेल अच्छा बनेगा, बात-बात पर बहस करने से बचें . गुरु उच्च राशि में हैं मगर अस्त भी हैं, शुभ फल आने में अभी वक्त लगेगा. थोड़ा संभलकर चलें, चोट-चपेट से बचाव जरूरी है.
मकर राशिफल
आज हाथ में कई काम एक साथ आ सकते हैं, सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी में जोश दिखेगा. बस जल्दबाजी में चोट लगने का डर बना रहेगा, इसलिए हर काम संभलकर ही कीजिए. शनि वक्री होकर संचार भाव में बैठे हैं, कोई पुराना विषय फिर उठ सकता है तो बोलने से पहले जरा सोच लीजिए.
कुंभ राशिफल
संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम से जुड़ी खुशी आज मिल सकती है, मन भी काफी सक्रिय रहेगा. पुरानी आदतों में सुधार लाने का यह सही वक्त है. शनि वक्री होकर धन भाव में हैं, तो खर्च-बचत की समीक्षा गंभीरता से कर लीजिए, टालना ठीक नहीं रहेगा.
मीन राशिफल
घर, परिवार या गाड़ी से जुड़े मामलों में आज सक्रियता रहेगी. कोई पुरानी बात अचानक सामने आ जाए तो तुरंत रिएक्ट करने की बजाय उसे थोड़ा वक्त दे दीजिए, बेहतर रहेगा. गुरु उच्च राशि में अस्त हैं, बुध का साथ मिलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी. शनि लग्न पर वक्री हैं, बड़े फैसले आज के लिए टाल ही दें.

