ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: थाना दिवस में चार फरियादियों ने रखी समस्याएं, दो मामलों का मौके पर निस्तारण

संवाददाता-बाबू चौहान

 

चंदौली। शनिवार को शहाबगंज थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम चकिया और थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान अधिकारियों ने थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

थाना दिवस में कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि दो मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर निस्तारित मामलों में एक मामला जमीनी विवाद से संबंधित रहा।

अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए संबंधित अधिकारी शिकायतों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करें।

 

थाना दिवस के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना। जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही गई।

 

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल बाल कृष्ण, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा थाना पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय से शिकायतों का समाधान कराने पर जोर दिया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!