
आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: चंद्रमा आज मकर राशि में है, रात तक नक्षत्र बदल लेगा. सूर्य, बुध और केतु तीनों सिंह राशि में हैं. मंगल मिथुन राशि में अकेले और कमजोर हैं. गुरु कर्क राशि में है . शुक्र कन्या राशि में अकेले हैं और कमजोर है. शनि मीन राशि में वक्री हैं. राहु कुंभ राशि में बैठें हैं. चंद्रमा के मकर राशि में होने से मकर और कुंभ राशि वालों को धैर्य रखना होगा. सूर्य, बुध और केतु के सिंह राशि में साथ होने से सिंह राशि वालों को आज अच्छा फायदा मिलेगा. मेष, कर्क और धनु राशि वालों को भी हिम्मत मिलेगी. गुरु के मजबूत होने से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के काम बनेंगे. मंगल के कमजोर होने से मिथुन, कन्या और मीन राशि वालों को बहस से बचना होगा.
मेष राशि
आज दफ्तर में काम ज्यादा मिल सकता है, बॉस की बात मानकर आगे बढ़ें. पैसे दिखावे में खर्च न करें. पार्टनर से प्यार से बात करें, रिश्ता अच्छा रहेगा. घुटनों में हल्का दर्द हो सकता है.
वृषभ राशि
आज खर्चा कम करने और बजट देखने का अच्छा दिन है. किसी की बात में आकर पैसा न लगाएं. ऑफिस में बातचीत से नया मौका मिल सकता है. कमर में हल्का दर्द हो सकता है.
मिथुन राशि
पैसा कमाने का कोई मौका मिल सकता है, पर सोच-समझकर फैसला लें. मंगल आपकी राशि में हैं, इसलिए आपके अंदर भरपूर जोश रहेगा. एक साथ कई काम न पकड़ें, थकान हो सकती है. दिल की बात साफ-साफ बता दें.
कर्क राशि
गुरु का साथ आज पैसों में राहत देगा. घर का कोई खर्चा अचानक आ सकता है. बॉस या पार्टनर आपसे ज्यादा उम्मीद रखेंगे. घबराएं नहीं, अपना काम करते रहें.
सिंह राशि
आज आपकी बात सुनी जाएगी, मन में भरोसा रहेगा. खुद पर शक न करें. कोई भी बड़ा फैसला सिर्फ जोश में न लें. अपनों से प्यार से बात करें.
कन्या राशि
आज पता चलेगा कि पैसा कहां खर्च हो रहा है. इसलिए बजट बनाए रखें. खुद पर या दूसरों पर ज्यादा सख्ती न करें. पेट में हल्की गड़बड़ हो सकती है.
तुला राशि
घर और दफ्तर दोनों आज साथ संभल जाएंगे. जरूरी बिल भुगतान को टालें नहीं. कई काम एक साथ आ सकते हैं, घबराएं नहीं. साथी की राय भी लें.
वृश्चिक राशि
कोई पुराना अटका पैसा आज मिल सकता है. दोस्ती और पैसे को साथ न मिलाएं. कोई तीखी बात हो सकती है, शांत रहें. गुस्से में फैसला न लें.
धनु राशि
कोई अटका काम आज बन सकता है. बचत और निवेश पर ध्यान दें. लालच में आकर कोई वादा न करें. घर वालों के साथ बैठें, अच्छा लगेगा.
मकर राशि
चंद्रमा आपकी राशि में है, इसलिए मन में भरोसा रहेगा. खुद पर ज्यादा सख्ती न करें. दिमाग ज्यादा एक्टिव रहेगा, नींद पूरी करने की कोशिश करें. मेहनत का फल मिलेगा.
कुंभ राशि
पैसा कमाने के नए तरीके सूझ सकते हैं, पर जल्दी भरोसा न करें. दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा. नेटवर्क और मीटिंग में बात साफ रखें. पार्टनर से जुड़ी बातों में सावधान रहें.
मीन राशि
कोई पुराना अधूरा काम आज फिर सामने आएगा, इसे सबक की तरह लें. जल्दबाजी में उधार न लें. साथी से जुड़ी पुरानी बात शांति से सुलझाएं.
