
आज का राशिफल 19 अगस्त 2026: चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में केतु के साथ विराजमान हैं. मंगल मिथुन राशि में शत्रु राशि में अकेले स्थित हैं. गुरु और बुध दोनों कर्क राशि में हैं, पर आपसी दूरी बढ़कर करीब साढ़े छह डिग्री हो गई है. शुक्र कन्या राशि में नीच अवस्था में अकेले स्थित हैं. शनि मीन राशि में वक्री गति से गोचर कर रहे हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज कोई गंडमूल स्थिति नहीं बन रही. ज्यादातर ग्रह स्थिर या मंद गति से आगे बढ़ रहे हैं. मेष राशि वालों को आज रिश्तों में संतुलन का लाभ मिलेगा. वृषभ राशि वाले पैसों में सावधानी बरतें. मिथुन राशि वालों को बातचीत में फायदा होगा, पर गुस्से से बचें. कर्क राशि वालों को सोच में स्पष्टता का लाभ मिलेगा. सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. कन्या राशि वाले खुद की आलोचना से बचें. तुला राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. वृश्चिक राशि वाले जल्दबाजी से सावधान रहें. धनु राशि वालों को सूझबूझ का फायदा मिलेगा.
मेष राशि
आज पार्टनर या टीम के साथ तालमेल अच्छा बनेगा, बातचीत से पुराना मसला सुलझ सकता है. करियर में नए आइडिया पर भरोसा दिखाएं, फायदा होगा. भाई-बहन से बात में जल्दबाजी दिखाने से बचें, प्यार से बोलेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा.
वृषभ राशि
घर का माहौल आज हल्का और सुकूनभरा रहेगा, पुरानी थकान भी उतरेगी. पैसों के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं, सोच-समझकर खर्च करें. प्रेम या रिश्तों में खुद को कोसने से बचें, थोड़ा नरम रुख अपनाएं तो दिन आसानी से गुजरेगा.
मिथुन राशि
बातचीत और प्रेजेंटेशन के लिए दिन बढ़िया है, आपकी बात लोगों पर गहरा असर डालेगी. करियर में तरक्की के अच्छे संकेत हैं. बस गुस्सा या जल्दबाजी दिखाने से बचें, वरना बनी बनाई बात भी बिगड़ सकती है.
कर्क राशि
सोच में क्लैरिटी और बातचीत में संतुलन बना रहेगा. पैसों के मामले में भरोसा मजबूत होगा और आय के नए मौके मिलेंगे. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी ले लें, जल्दबाजी में लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है.
सिंह राशि
आज आप आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करते हुए दिखेंगे, बस विनम्रता बनाए रखें. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका है. मन थोड़ा अंदर की तरफ भी झुकेगा, अकेले में सोचने का वक्त निकालेंगे तो सुकून मिलेगा.
कन्या राशि
आज अपनी छवि या दिखावे को लेकर बेवजह परेशान न हों, खुद पर नरमी रखें. पैसों और सामाजिक दायरे में अच्छी सलाह और मौके मिलेंगे. सोच संतुलित रहेगी, बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं, शांति से लें.
तुला राशि
फैसले लेने में आज खास तौर पर स्पष्टता और संतुलन रहेगा, दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. करियर में आत्मविश्वास बना रहेगा और नेतृत्व करने का मौका मिलेगा. निजी रिश्तों में थोड़ी उलझन हो सकती है, पर बात करने से जल्द सुलझ जाएगी.
वृश्चिक राशि
ऑफिस में आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखेंगे और लोग सुनेंगे भी. पैसों के मामले में सतर्क रहें, गुप्त खर्च से बचें. जल्दबाजी या तीखेपन से आज दूर रहें, शांत रहकर काम निकालना बेहतर रहेगा.
धनु राशि
आज पैसों और पार्टनरशिप के मामलों में गहरी सोच और अच्छी सलाह मिलेगी . भाग्य का साथ मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा. सामाजिक दायरे में सोच संतुलित रहेगी, दोस्तों से जरूरी मदद भी मिल सकती है.
मकर राशि
करियर और सार्वजनिक छवि में आज संतुलन और स्पष्टता रहेगी. पुराने विषय फिर से सामने आ सकते हैं, बोलने से पहले सोच लें. गुप्त मामलों में भीतरी ताकत बढ़ेगी, धैर्य रखें, नतीजे जल्द ही दिखने लगेंगे.
कुंभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और भरोसे के मामलों में आज सुकून मिलेगा. रिश्तों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथी का सहयोग मिलेगा. खर्च और बचत की गंभीरता से समीक्षा करना जरूरी है, जल्दबाजी में पैसों का बड़ा फैसला लेने से आज बचें.
मीन राशि
रचनात्मक कामों के लिए दिन बेहद शुभ है, नए विचार और मौके सामने आएंगे. आत्म-अनुशासन बनाए रखें और बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. सेहत और दिनचर्या में आत्मविश्वास मिलेगा, शरीर का पूरा ख्याल रखें.
