fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

राजदरी-देवदरी पर्यटन स्थल जाने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो ढीली हो जाएगी जेब

चंदौली। जिला प्रशासन ने चंदौली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजदरी-देवदरी जाने वालों के लिए कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। गेट के अंदर शराब, खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर आदि सामग्रियों को पूरी तरह बैन करने का निर्णय लिया गया है। शराब पीते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना भरना होगा। यही नहीं टिकट के लिए भी समय निर्धारित कर दिया गया है। अधिक समय तक रुकने पर दोबारा टिकट लेना होगा। यही नहीं गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर भी जुर्माना लिया जाएगा। डीएम संजीव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी अमित कुमार सहित अन्य आलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किया।


डीएम ने डीएफओ को निर्देश दिया कि गेट के बाहर साइनिंग बोर्ड लगाकर प्रवेश के लिए अनुमन्य चीजों को लिखवाना सुनिश्चित करें। शराब पकड़े जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। डीएम ने पर्यटन स्थल पर महिलाओं व पुरुषों के लिए चेंजिंग रूम तत्काल बनवाने के भी निर्देश दिए। कहा जगह-जगह डस्टबिन रखा जाए इधर-उधर कचरा फेंकने वालों पर चालान की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्थल के अंदर भी पुलिस लगातार चक्रमण करती रहेगी। एसपी अमित कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग कराएं। वाहनों पर अधिक संख्या में लोग न जाएं। हेलमेट, मास्क, ड्राइवरी लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात ले जाना अति आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!