fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सेना के जवान की मौत से गांव में मातम, आर्मी मेडिकल कोर में तैनात थे लक्ष्मणगढ़ के चंदन पांडेय

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी सेना के जवान चंदन पांडेय का बुधवार की रात निधन हो गया। चंदन देहरादून में आर्मी मेडिकल कोर में तैनात थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव में मातम छा गया।

 

चंदन कुमार पांडेय पुत्र स्व. गुलाब पाण्डेय ने 2012 में लखनऊ में ट्रेनिग किया। 2013 में चंडीगढ़ में पहली पोस्टिंग हुई। वर्तमान में देहरादून में आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। बुधवार की रात में उनका निधन हो गया। वे परिवार के साथ वहीं रहते थे। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छा गया। सैनिक का शव अभी गांव नहीं पहुंचा है। जवान की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। निधन का कारण पता नही चल पाया है। गांव में बीमार होने की चर्चा है। चंदन के छोटे भाई प्रिंस पाण्डेय दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी माता गीता देवी गृहणी है। पत्नी मधुबाला, बच्चे सताक्षी (9 वर्षीय), कृतिका (7 वर्ष), आयांश (3 वर्ष) है।

 

Back to top button