fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

दूरबीन विधि से आपरेशन को बना दिया आसान, पुख्ता हो रही वेदांता हास्पिटल की पहचान

चंदौली। चंदौली का वेदांता हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के चलते जिले में अपनी अलग ही पहचान बनाता जा रहा है। दूरबीन विधि से जटिल से जटिल आपरेशन को कुशलता पूर्व अंजाम देकर डा. वेद प्रकाश उपाध्याय (एमबीबीएस, एमएस, सर्जिकल गैस्ट्रोलॉजिस्ट) कई मरीजों को नई उम्मीद दे चुके हैं। काफी कम समय में अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक आपरेशन कुशलता पूर्वक कराए जा चुके हैं।

बीएचयू, हेरिटेज और मेडिकल कालेज कोलकाता जैसे उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थानों में काम कर चुके युवा चिकित्सक डा. वेद प्रकाश उपाध्याय (एमबीबीएस, एमएस, सर्जिकल गैस्ट्रोलॉजिस्ट) बताते हैं कि दूरबीन विधि आपरेशन की सबसे अच्छी विधि मानी जाती है। अपेक्षाकृत महंगी होने की वजह से लोग नहीं करा पाते थे। लेकिन वेदांता हास्पिटल में दूरबीन विधि से अपेंडिक्स, गाल ब्लाडर और हार्निया का आपरेशन बहुत ही कम खर्च में अत्याधुनिक मशीनों के जरिए किया जा रहा है। पिछले दिनों ही बिहार की छाता गांव निवासी महिला के पायोजेनिक गाल ब्लाडर का दूरबीन विधि से सफल आपरेशन किया गया। वेदांता अस्पताल के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!