fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

चंदौली में वन महोत्सव : पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, एसपी बोले, मानव जीवन की रक्षा के लिए वृक्ष जरूरी

चंदौली। वन महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल समेत पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व इनकी हिफाजत करने की अपील की।

on the event of Van Mahotsav, plantation at police station .

एसपी बोले, मानव जीवन की रक्षा के लिए वृक्ष जरूरी हैं। पौधे लगाकर हम न सिर्फ अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं, बल्कि तमाम तरह की प्राकृतिक आपदाओं से मानव जाति की सुरक्षा में भागीदार बनते हैं। सभी को प्रकृति के प्रति सरारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। वहीं जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कहा कि वातावतरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए पालीथिन का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं पौधारोपण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाए। महाअभियान के तहत समस्त थानों व पुलिस कार्यालयों में थाना प्रभारी और कार्यालय प्रभारियों ने पौधारोपण किया। इसकी देखरेख व सुरक्षा का संकल्प लिया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!