ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली निवासी सूबेदार मेजर की हादसे में मौत, हाल में ही हुआ था प्रमोशन, गांव में मातम

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के बहादुरपुर गांव निवासी सेना के सूबेदार मेजर सुरेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे असम के गुवाहाटी में तैनात थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक व्याप्त हो गया। हाल में ही सुरेश यादव का सूबेदार मेजर के पद पर प्रमोशन हुआ था।

 

सुरेश यादव ईएमई बटालियन में असम के गुवाहाटी में तैना थे। वे 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। कुछ दिनों पहले ही सूबेदार से पदोन्नत होकर सूबेदार मेजर बने थे। प्रमोशन के बाद सुरेश एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आए थे। चार दिन पहले ही छुट्टी खत्म होने पर वापस ड्यूटी पर गए थे। हादसे के बाद प्रमोशन की खुशी मातम में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। सोमवार की शाम तक शव गांव पहुंचेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!