ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में मंगलवार को मिलेगी न्यूरो विशेषज्ञ की सेवा, सिर दर्द से लेकर लकवा तक का होगा इलाज

चंदौली। न्यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक, चंदौली में अब प्रत्येक मंगलवार न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. कुमार आशीष मरीजों को परामर्श और उपचार दे रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इनकी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

विशेष ओपीडी में सिर दर्द, गर्दन और कमर दर्द, लकवा, मिर्गी, चक्कर आना, नसों की समस्याएं, सिर एवं रीढ़ की चोट सहित न्यूरोलॉजी से संबंधित विभिन्न रोगों का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। डॉ. कुमार आशीष एमबीबीएस, एमएस एवं एम.सीएच (न्यूरोसर्जरी) की योग्यता के साथ न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।

ओपीडी प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक, कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पूर्व, जी.टी. रोड, चंदौली में संचालित होगी।

अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 9369610744 पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!