क्राइमराज्य/जिला

मुगलसराय में डेढ़ वर्षीय मासूम रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

चंदौली। मुगलसराय कस्बा के लाल बहादुर शास्त्री कटरा से सोमवार शाम डेढ़ वर्षीय मासूम के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां सोनी बिंद निवासी कठौड़ी, अपने बच्चों श्रेयांश (6 वर्ष), सिद्धांश (3 वर्ष) और डेढ़ साल के देवांश को सुलाकर सिम कार्ड लेने गई थी। लौटने पर उन्होंने देखा कि सबसे छोटा बेटा देवांश गायब है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजनों के अनुसार बच्चे के पिता गोकशी के एक मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस ने बच्चा चोरी सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!