चंदौलीराजनीति

भारतीय अवाम लेबर यूनियन (BALU) के प्रदेश अध्यक्ष संजीव दुबे मनोनीत

चंदौली। भारतीय अवाम पार्टी से संबद्ध संगठन भारतीय अवाम लेबर यूनियन (BALU) के केंद्रीय परिषद ने सुभाषवादी कार्यकर्ता संजीव दुबे को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। संजीव दुबे लंबे समय से मजदूरों के बीच सुभाषवादी विचारधारा के प्रचार में लगे हुए हैं। बालू का अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद संजीव दुबे सुभाष मंदिर में पहुचकर मत्था टेका। मंदिर की पुजारी खुशी रमन भारतवंशी से आशीर्वाद प्राप्त किया। संजीव को मनोनयन पत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन व राष्ट्रीय महासचिव पप्पू मिश्रा ने संयुक्त रूप से सौपा। उन्हें चंदौली जिले का भी प्रभार दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!