fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

सपा के मनोज, भाजपा के सुशील व सूर्यमुनी, बसपा के विकास आजाद व कांग्रेस के देवेंद्र मुन्ना ने किया नामांकन

चंदौली। विधान सभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को गहमागहमी के बीच सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा से भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। सैयदराजा से भाजपा के सुशील सिंह और सपा के मनोज कुमार सिंह डब्लू ने आरओ को नामांकन पत्र सौंपा जबकि सकलडीहा विधान सभा से भाजपा के सूर्यमुनी तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना व चकिया से बसपा के विकास कुमार आजाद पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों को हाईवे पर ही रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। भाजपा प्रत्याशियों के साथ भाऱी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे।

सैयदराजा से सपा प्रत्याशी मनोज डब्लू सबसे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद कांग्रेस के देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना पहुंचे। उन्होंने एआरओ के समक्ष नामांकन प्रस्तुत कर दावेदारी पेश की। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर पांडेय के साथ भाजपा प्रत्याशी सुशील व सूर्यमुनी कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुशील ने सैयदराजा व सूर्यमुनी ने सकलडीहा से नामांकन किया। चकिया से बसपा प्रत्याशी विकास कुमार गौतम ने पर्चा दाखिल किया। एआरओ की ओर से नामांकन पत्र व शपथपत्र की जांच की गई। इसके बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही। पुलिस ने हाईवे पर कलेक्ट्रेट मार्ग व मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की थी। प्रत्याशियों के समर्थकों को हाईवे पर ही रोक दिया गया। प्रत्याशी व प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!