fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : कुएं से बरामद हुआ ग्राम प्रधान के पौत्र का शव, चाचा ही निकला हत्यारा

चंदौली। दो सप्ताह पूर्व घर से लापता नौरंगाबाद के ग्राम प्रधान अरशद अली के चार वर्षीय पौत्र मंजर अली का शव धानापुर के रायपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप कुएं से बरामद किया गया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार  पारिवारिक विवाद में चाचा असलम ने ही भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

ग्राम प्रधान का पौत्र लगभग दो सप्ताह पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस ने घटना की जांच की। इसमें डाग स्क्वॉड का भी सहारा लिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो पता चला कि बच्चे का चाचा असलम उसे बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा।  शक के आधार पर पुलिस ने चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म कुबूल कर लिया।

 

आरोपित ने पारिवारिक विवाद में बालक की हत्या कर घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर शव कुएं में फेंक दिया था। सीओ सकलडीहा के साथ ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके बताए स्थान से शव बरामद किया।

Back to top button