fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मौनी अमावस्या पर गंगा में लगाई डुबकी, जनकल्याण की कामना की

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मौनी अमावस्या के दिन शनिवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन व दान किया। उन्होंने समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।

 

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इससे कई गुना अधिक पुण्य मिलता है। ऐसे में सुबह ही बलुआ गंगा घाट पर स्नानार्थियों का तांता लग गया। पूर्व विधायक ने भी बलुआ घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि जन-जन के कल्याण से देश का कल्याण संभव है। हम सभी को अपनी संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखना होगा, क्योंकि यही हमारे सशक्त व गौरवशाली इतिहास के जीवंत दस्तखत है।

Back to top button
error: Content is protected !!