fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नवरात्र नवमी को हुआ डांडिया, झूमे नगरवासी, विधायक व नपं अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंदौली। नगर सहित क्षेत्र में सोमवार को नवमी की धूम रही। श्रद्धालुओं ने सजे पूजा पंडालों में जाकर माता की प्रतिमा पर शीश नवाया। वहीं नगर स्थित ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर के परिसर में सोमवार की शाम को दुर्गा मंदिर मांगलिक सेवा संस्थान एवं नारी शक्ति द्वारा संयुक्त रुप से पारिवारिक नवरात्रि डांडिया का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव व सोनभद्र के अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई जीएस गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। डांडिया में महिलाओं, युवतियों के साथ समूहों में महिलाओं ने जमकर गरबा व डांडिया किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे हिन्दू धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। जहां हम मां का दर्शन नौ दिन अगल-अगल रूपों में करते हैं। आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। गुजरात में डांडिया (गरबा) बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता था। लेकिन इस बार चकिया में पहली बार आयोजित किया गया। डांडिया में सभी नारी शक्ति का गजब का उत्साह देखा जा रहा है। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नवरात्रि में डांडिया का कार्यक्रम पहले बनारस, मुगलसराय तक ही या बड़े-बड़े होटलों तक ही सीमित होता था। लेकिन आयोजकों ने इसे नगर में आयोजित कर एक अच्छा कार्य किया है। जिसके लिए सभी साधुवाद के पात्र है। सोनभद्र के अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने कहा कि नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार माता दुर्गा ने असुर महिसा सुर के साथ युद्ध कर उसका वध किया था। यह युद्ध पूरे नौ दिनों तक चला था। दसवें दिन मां ने महिसा सुर का वध किया था। इसी लिए प्रत्येक वर्ष अश्वनी माह की प्रतिप्रदा से लेकर पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। कहा कि हमे याद है कि चकिया नगर व क्षेत्र में पहली बार महाराजा का किला पर 1974 में दुर्गा पूजा का प्रतिमा स्थापित किया गया था। तब से लगातार इसकी धूम बढ़ती गई। कई नये पूजा पंडाल बनते गए। जहां लोग दर्शन पूजन कर रहे हैं। पारंपरिक भेसभूसा में सजधज कर महिलाओं ने देवी गीत भवन के साथ डांडिया नृत्य किया। समूह बनाकर महिलाओं, बालिकाओं द्वारा डांडिया, सालसा एवं बालीबुड के मिश्रण संगीत पर थिरकते हुए मनोहारी प्रदर्शन किये। डांडिया का बेहतरीन प्रस्तुति देख दर्शक भी डांडिया करने के लिए मजबूर हुए।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. प्रदीप मौर्या, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, कैलाश प्रसाद जायसवाल, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के चंदौली अध्यक्ष सुचित पटेल, वैभय मिश्रा, आलोक जायसवाल, रमाशंकर गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, इशान, अभिषेक, वेद प्रकाश, अनिल मद्धेशिया, अरुन मौर्या, एसके टाईल्स के सतेन्द्र गुप्ता, रुद्र प्रकाश गुप्ता, वर्षा गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, सभासद बादल सोनकर, चंदा सिंह, सभासद केशरीनंदन, आरती जायसवाल, पूजा जायसवाल, सुषमा जायसवाल, विजय लक्ष्मी सिंह, रुद्राक्षी मद्धेशिया, प्रमिला गुप्ता, स्मिता, संगीता, माधुरी, अद्या साहू रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!