fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः रात में काम कर घर के लिए निकला मजदूर, रास्ते में मिली मौत

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत साहूपुरी के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
नींबूपुर निवासी 60 वर्षीय रामलाल यादव दुलहीपुर क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे। शनिवार की रात काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। लेकिन गरीब रामलाल को नहीं पता था कि मौत रास्ते में ही इंतजार कर रही है। साहूपुरी के पास अज्ञात वाहन मजदूर को रौंदता हुआ निकल गया। दुर्घटना के बाद घायल रामलाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Back to top button
error: Content is protected !!