fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : जली गुमटियों के बीच मिली व्यक्ति की अधजली लाश, फैली सनसनी, हत्या की आशंका

चंदौली। सैयदराजा थाना के भतीजा मोड़ के समीप बुधवार को जली गुमटियों के बीच एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली। इससे सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

सैयदराजा के भतीजा मोड़ के पास चाय-पान की गुमटियां थी। बुधवार की सुबह गुमटियां जली मिलीं। इनके बीच एक व्यक्ति की अधजली लाश भी मिली। इससे सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आननफानन में एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सदर और सैयदराजा एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के बाबत लोगों से जानकारी ली। वहीं साक्ष्य इकट्ठा किए। लोगों ने उक्त व्यक्ति को जलाकर मारने की आशंका जताई है। वैसे पुलिस उसे विक्षिप्त बता रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। एएसपी ने बताया कि सैयदराजा नगर में रात में दो गुमटियां जल गई थीं। जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि रात को आंधी के दौरान आग लग गई होगी। एक व्यक्ति गुमटी के नीचे सोया हुआ था। वह विक्षिप्त बताया जा रहा। गुमटी मालिक ने बताया कि वह शाम को गुमटी बंद कर चला गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!