चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः मवई कला में बनेगा अंत्येष्टि स्थल, डॉक्टर ने दान में दे दी जमीन, बीजेपी नेता ने किया भूमि पूजन

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा के मवई कला गांव में 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट भी जारी कर दिया है। अंत्येष्टि स्थल के लिए गांव के चिकित्सक डॉक्टर कन्हैया मौर्या और प्रकाश मौर्या ने अपनी जमीन दान में दी है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया और शासन के प्रयास की सराहना की।


मवई कला गांव में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग पिछले काफी दिनों से हो रही थी। हालांकि इसमें जमीन की कमी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी। पेशे से चिकित्सक गांव के डॉक्टर कन्हैया मौर्या और प्रकाश मौर्य ने इसके लिए पहल करते हुए अपनी जमीन अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए दान में दी। भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। आमजन के हित में काम कर रही है। जल्द ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा कराया जाएगा। लोगों को शवों की अंत्येष्टि में दिक्कत नहीं होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!