fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतियोगिताओं में लें भाग, जीतें 21,000 तक के इनाम

चंदौली। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रतियोगिता श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सभी नागरिक निशुल्क रूप से भाग ले सकते हैं और विजेताओं को 21,000 रुपए तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

प्रतियोगिताएं चार मुख्य श्रेणियों में आयोजित होंगी:

  1. निबंध प्रतियोगिता – विषयों में शामिल हैं:
    • योग का मेरे जीवन पर प्रभाव
    • योग का मानसिक रोगों पर प्रभाव
    • योग का वैज्ञानिक महत्व
    • एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
      निबंध हिंदी में लिखे जाने चाहिए और प्रतिभागियों को इन्हें पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

 

  1. स्लोगन प्रतियोगिता – स्लोगन हिंदी भाषा में टाइप किया हुआ होना चाहिए। यह न्यूनतम दो और अधिकतम चार पंक्तियों का हो सकता है।
  2. योग चित्रकला प्रतियोगिता – प्रतिभागियों को योग विषय पर आधारित 70×56 सेमी आकार का पोस्टर हाथ से बनाना होगा और उसकी स्वच्छ फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
  3. योगासन प्रतियोगिता – इसमें अधिकतम एक मिनट का योगासन करते हुए वीडियो बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

 

इन सभी प्रविष्टियों को प्रतिभागी 16 जून सायं 5:00 बजे तक पोर्टल http://iyd2025.com पर अपलोड कर सकते हैं। सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी से पांच श्रेष्ठ प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चुने गए प्रतिभागियों को निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹5,100
  • चतुर्थ पुरस्कार: ₹2,100
  • पंचम पुरस्कार: ₹1,100

 

डॉ. सरोज शंकर राम ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और योग, कला और लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारें। यह प्रतियोगिता न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी प्रयास भी है।

 

Back to top button