ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज :  भैंस को नहलाते समय बंधी में डूबा बुजुर्ग, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। चकिया क्षेत्र के मलहर गांव में बंधी में भैस नहलाते समय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसका रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे।

 

अंगद अपनी भैंस को मझराती खुटा स्थित बंधी में नहलाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय कुछ चरवाहे भी मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें भैंस को पानी में उतारते देखा था। लेकिन कुछ देर बाद अंगद वहां से अचानक गायब हो गए। जब देर शाम तक अंगद घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। वे खोजबीन करते हुए बंधी की ओर पहुंचे। वहां मौजूद चरवाहों ने बताया कि अंगद गहरे पानी में डूब गए होंगे। इसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और खोजबीन शुरू कर दी।

घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को भी दी गई। हालांकि, पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। मृतक अंगद के पिता का नाम भरत बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बंधी काफी गहरी है। घटना से परिजनों गहरा सदमा लगा है।

 

Back to top button