ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : विधायक ने घाटों पर देखी छठ पूजा की तैयारी, बोले, महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा हो सुनिश्चित

चंदौली। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने शनिवार को काली जी पोखरा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर छठ पूजा को लेकर तैयारी देखी। महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक अमला व पुलिस जरूरी इंतजाम करे। रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचेगी। इस दौरान महिलाओं व उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में विधायक ने घाटों पर तैयारी देखी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button