ख़बरेंचंदौली

चंदौली में गोपाष्टमी पर पूजी गईं गोमाता, गुड़ खिलाकर हुई पूजा

चंदौली। जिले में गोपाष्टमी पर गोमाता की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। भाजपा नेता व पूर्व सभासद गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में समाजसेवियों ने चकिया ब्लाक मुख्यालय स्थित गोशाला में गोमाता की पूजा की। गायों को गुड़ खिलाकर पूजा-अर्चना की गई।

 

भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गो चारण लीला शुरू की थी। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को गौ चराने के लिए जंगल भेजा था। इस दिन गो, ग्वाल और भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने का महत्व है। हिन्दू धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। इस अवसर पर गौ माता का पूजन कर भोग लगाया। समाजसेवी शुभम मोदनवाल ने कहा कि हिंदू संस्कृति में गाय का विशेष महत्व होता है। इस दिन गाय की पूजा अलग ही महत्व रखती है। गाय को हमारी संस्कृति में पवित्र माना जाता है। श्रीमद्भागवत में भी इसका वर्णन है। गो-सेवा करना हमारा धर्म है। इस दौरान कैलाश जायसवाल,  गौरव श्रीवास्तव,  शुभम मोदनवाल, नीरज गुप्ता, दीपक चौहान,  रामललित यादव,  राजू चौहान आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!