चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली पश्चिमी मंडल में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित

चंदौली। चंदौली पश्चिमी मंडल के ग्राम सभा बिसौरी में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दलित बस्ती में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर  की उपलब्धियों को साझा किया गया और भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहेब के गौरव को उजागर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बाबा साहेब की संघर्षशील जीवन यात्रा और उनके द्वारा भारतीय समाज में किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व और उसे लागू करने में डॉ. अंबेडकर की भूमिका पर भी चर्चा की।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया और पार्टी के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करने का वादा किया।

Back to top button
error: Content is protected !!