fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः चर्चा में नेताजी की कुटिया, पूर्व विधायक (EX MLA) मनोज डब्लू देंगे धरती पुत्र मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

चंदौली। कहना न होगा कि पूर्व सीएम और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh yadav) के निधन से सपा (SP) कार्यकर्ता खासे आहत हैं। धरती पुत्र को श्रद्धांजलि देने का दौर बदस्तूर जारी है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी मुलायम सिंह के करीबियों में शामिल रहे। उन्होंने अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए नेताजी की कुटिया निर्माण की तैयारी कर ली है। अपने पैत्रिक गांव माधोपुर में कुटिया का निर्माण कराएंगे जो एक संग्रहालय की तरह होगा।

आगामी 22 नवंबर को नेताजी कुटिया का हवन पूजन के साथ शिलान्यास होगा। अगले वर्ष अप्रैल माह तक नेताजी की कुटिया बनकर तैयार हो जाएगी। पूर्व विधायक बताते हैं कि नेताजी की कुटिया के जरिए उनकी यादों को सहेजने का प्रयास किया जाएगा। इसमें पुस्तकालय भी होगा। नेताजी पर लिखी किताबों के अलावा भी नामचीन लेखको की पुस्तकें होंगी। कोई भी इस पुस्तकालय में अध्ययन कर सकता हैं। बाहर से आने वाले सपाइयों के लिए यहां ठहरने की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। साथ ही नेता जी से जुड़ी कई चीजें भी इसमें रखी जाएंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!