
चंदौली। पर्यावरण संरक्षण को तरूमित्र सेवा समिति ने कमर कस ली है। तकरीबन 15 वर्षों से सक्रिय यह संस्था चंदौली में 50 हजार से अधिक वृक्ष लगा चुकी है और अभियान निरंतर जारी है। शनिवार को मुगलसराय सुभाष पार्क के समीप कैंप लगाकर पौधों 200 पौधों का वितरण किया गया और वृक्षों को संरक्षित करने वालों को सम्मनित भी किया गया। एसडीएम के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प को दोहराया।

संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल और उपाध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि पेड़ों की वजह से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। वृक्ष और आक्सीजन का क्या महत्व है यह बात कोरोना काल में लोगों ने कायदे से महसूस की। कहा जो आज वृक्ष लगा रहा है वह अपने बच्चों को समृद्ध भविष्य सौंप रहा है। उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि सबसे अपने जीवन काल में वृक्ष लगाना चाहिए। जहां भी जगह मिले वृक्ष लगाएं और उसका संरक्षण भी करें। अंत में वृक्षों का संरक्षण करने वाले तकरीबन एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया।


