ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, होली पर दिल्ली से बाइक से घर आ रहा था परिवार

चंदौली। होली पर्व पर दिल्ली से बाइक से नौगढ़ आ रहा परिवार अलीगढ़ में हादसे का शिकार हो गया। घटना में दंपति समेत तीन की मौत हो गई। वहीं बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

नौगढ़ के जयमोहनी भूर्तिया निवासी रोहित (30 वर्ष) पत्नी ललिता (28 वर्ष), तीन साल की बेटी उजाला और चार वर्षीय बेटा राजनौर को लेकर बाइक से दिल्ली से नौगढ़ अपने घर वापस लौट रहा था। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अलीगढ़ जिले के गभाना थाना क्षेत्र के पचपेड़ा के पास सड़क हादसे में दंपति समेत बेटी की मौत हो गई। वहीं पुत्र राजनौर गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष गवाना ने जयमोहनी गांव निवासी शिक्षक महेंद्र देव के नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

 

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार एक दशक पूर्व रोहित की शादी गांव की ही रहने वाली ललिता से हुई थी। रोहित काफी होनहार था। उसकी सीआईएसएफ में नौकरी पक्की हो गई थी। नौकरी छोड़कर हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता था। समय-समय पर उसका गांव आना-जाना लगा रहता था।

Back to top button
error: Content is protected !!