fbpx
राजनीतिराज्य/जिलावाराणसी

बनारस में फिल्मी अंदाज में विरोधियों पर बरसे बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन, बोल मैं भी ब्राह्मण

वाराणसी। अपने तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर आए गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आता है तो विपक्षी दलों को ब्राह्मण याद आने लगते हैं। चुनाव खत्म होते ही यह सभी दल फिर निजी स्वार्थ की राजनीति करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी ब्राह्मण हूं और मैं यह जानता हूं कि सपा और बसपा की सरकार में ब्राह्मणों के साथ कैसा व्यवहार होता था। क्या-क्या नारे सपा और बसपा ने दिए थे किसी से छुपे नहीं है। अब ब्राह्मण सम्मेलन करने से कोई फायदा नहीं है। उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण जानते हैं कि उनके सम्मान की सुरक्षा सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस की असलियत के बारे में उत्तर प्रदेश की जनता को बताने की जरूरत नहीं है।

उन्हें आम पसंद नहीं और यूपी को कांग्रेस पसंद नहीं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें यूपी के आम नहीं पसंद हैं। इसे लेकर रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बूते ही जिन्होंने केंद्र में हमेशा सरकार बनाई। एक चुनाव हार जाने से वो दक्षिण का रुख कर लिए। आम के बहाने अब वह उत्तर भारत और दक्षिण भारत को लेकर विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। हम बस इतना ही कहेंगे कि राहुल बाबू आपको उत्तर प्रदेश के आम पसंद नहीं है और उत्तर प्रदेश को कांग्रेस पसंद नहीं है। इसलिए हिसाब बराबर है। हम तो यही जानते हैं कि पूरे देश के लोग अच्छे हैं। किसी में कहीं कोई बुराई नहीं है।

विपक्षी दल संसद का कर रहे अपमान

तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए सांसद रवि किशन ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में लगातार विपक्षी दल अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। इस तरह के अवरोध पैदा कर वह न सिर्फ संसद का अपमान कर रहे हैं बल्कि देश के आम नागरिकों का पैसा भी बर्बाद कर रहे हैं। मानसून सत्र सही से चलता तो देश के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती। पक्ष और विपक्ष दोनों रायशुमारी करते। देश के लोग देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं और विपक्ष का काम सिर्फ अड़ंगेबाजी है। हालांकि उनकी द्वारा पैदा की जा रही बाधाओं से कोई दिक्कत नहीं है और देश के विकास कार्यों को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!