fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

रहस्य और विवादों से भरी मुगलसराय के ईशान की कहानी, पत्नी की हत्या के आरोप गया था जेल

चंदौली। प्रेमिका के घर में खुद को गोली गोली से उड़ाने वाले मुगलसराय के ईशान खोसला की जिंदगी रहस्य और विवादों से भरी थी। आकांक्षा नाम की जिस लड़की से प्रेम विवाह किया शादी के ढाई वर्ष बाद ही उसी की हत्या के आरोप में जेल चला गया। पांच साल जेल में बिताने के बाद बाहर आया तो मुगलसराय में रेस्टोरेंट चलाने लगा। व्यवसाय काफी अच्छा चल रहा था। लेकिन विवादों से उसका नाता बना रहा। जब तब मारपीट के आरोप लगते रहे। कुछ दिनों पहले ही पूर्व विधायक बब्बन चाौहान के भतीजे को चाकू मारने के मामले में भी ईशान का नाम आया था।
ढाई वर्ष पहले ईशान खोसला महमूदपुर की रहने वाली एक युवती को दिल दे बैठा। दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। ईशान का युवती के घर बेरोक-टोक आना जाना था। वह युवती के परिवार की आर्थिक रूप से भी काफी मदद करता था। यह बात ईशान के परिवारीजनों को पसंद नहीं थी। घरवाले उसे मना भी करते थे लेकिन अपनी मर्जी का मालिक ईशान इन सबसे बेपरवाह अपने मन की करता चला गया। कुछ महीने पहले प्रेमिका पर छींटाकशी करने पर मोहल्ले के ही एक युवक की पिटाई कर दी थी। ईशान के प्रेम संबंधों में दरार तब आई जब वह युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती शादी के लिए कत्तई तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर ईशान और उसकी प्रेमिका के बीच झगड़ा होने लगा। हालांकि युवती ने आरोप लगाया है कि ईशान उसे ब्लैकमेल करता था और अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। नजदीकी लोग बताते हैं कि बुधवार की रात को भी ईशान की बाइक युवती के घर के बाहर देखी गई थी। सुबह वह फिर अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और दोनों के बीच बहस शुरू हुई तब युवती के घरवालों के पुलिस को सूचना कर दी। ईशान भागकर घर में गया थोड़ी देर बाद गोली चली और पुलिस जब घर में दाखिल हुई तब खून से लथपथ युवक जमीन पर पड़ा था। पुलिस और युवती के परिवार के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं लेकिन ईशान के भाई आलोक खोसला ने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!