fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में कब्जा हटाने गए अधिकारियों व पुलिस पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल, पांच पर मुकदमा

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में बाबा कीनाराम मठ मार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने गए तहसील प्रशासन व पुलिस कर्मियों पर एक ही परिवार के दर्जनभर महिला व पुरुषों ने पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। अतिक्रमण हटाने गई जेसीबी का शीशा टूट गया। मौके पर भगदड़ मच गई। प्रशासनिक टीम बैरंग वापस लौट आई। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


मोहरगंज चाौकी अंतर्गत रामगढ़ गांव में बाबा कीनाराम मठ मार्ग पर एक दबंग परिवार अवैध कब्जा कर रखा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभुनारायण सिंह व प्रदीप सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत करने के साथ ही न्यायालय में गुहार लगाई। कार्रवाई का निर्देश प्राप्त होने के बाद उपजिलाधिकारी सकलडीहा डा. संजीव सिंह , तहसीलदार वंदना मिश्रा बलुआ पुलिस के साथ जेसीबी लेकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंचे। कब्जेदारों ने गाली गलौच देने के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव शुरू कर दिया। जेसीबी का शीशा टूट गया तथा कुछ पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से चोटिल हो गए। मौके की नजाकत भांपते हुए कब्जा हटाने गई टीम वापस लौट गई। एसडीएम सकलडीहा डा. संजीव सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हर हाल में कब्जा हटवाया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!