fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के निशाने पर सपा, आवास पर कही यह बात


चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के सकलडीहा स्थित आवास पर रविवार को एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। अनिल राजभर ने कहा कि समाज के विकास में एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है और शिक्षक नेता देश के विकास में अगुवा का काम करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बूथ-बूथ जाकर संबंधित वोटरों से अपील करें और अधिक से अधिक मतदान कराएं।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सपा पर जमकर निशाना साधा कहा कि सपा विकास में बाधक का ही काम करती है। देश और प्रदेश के विकास से सपा का कोई लेना-देना नहीं है। सरकार कुछ अच्छा काम करने जाती है तो सपाई रोड़ा अटकाने का प्रयास जरूर करते हैं। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कमरकस कर केदारनाथ सिंह को जिताने का काम करें। इस अवसर पर सूर्यमुनी तिवारी, संकठा राय, पूनम चैहान, अरविंद कुमार पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, रमाशंकर खरवार, गोपाल राय, अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!