चंदौलीराज्य/जिला

एमएलसी चुनाव में सहयोग करने वालों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित होगी सभा, सुनील यादव बोले बोले- हार-जीत सिक्के के दो पहलू

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम रामशाला परिसर में बुधवार को युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव की ओर से धन्यवाद सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व मंगलवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभा के उद्देश्य और आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में सुनील यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव में जिन लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया, उनके प्रति आभार व्यक्त करने और बधाई देने के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के वह सदैव ऋणी रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। स्पष्ट किया कि अपने समर्थकों के सहयोग से ही उन्होंने चुनाव लड़ा और अच्छा मत प्राप्त किया। सुनील यादव ने कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। आज हार हुई है तो कल जीत भी होगी। इसी विश्वास के साथ वह अपने लोगों के बीच रहकर आगे भी काम करते रहेंगे। इस दौरान संदीप यादव, शौकत अली, नदीम अशरफ सहित अन्य लोग एवं दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!