fbpx
वाराणसी

आकांक्षा दुबे केस में नया खुलासा : कपड़ों में मिला स्पर्म, समर सिंह समेत अब इन चार आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट

वाराणसी : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मौत मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब आकांक्षा दुबे के कपड़े की रिपोर्ट चौकाने वाली आई है। रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि आकांक्षा के कपडे में स्पर्म मिले हैं। जिसके बाद शक की सुई और तेज हो गयी है। वहीं शक के आधार पर अब चार आरोपियों जिसमें गायक समर सिंह, दोस्त संजय सिंह और दो दोस्तों का DNA टेस्ट किया जाएगा। उधर जांच के लिए सारनाथ पुलिस ने कोर्ट से इसकी अनुमति मांगी है।

वहीं डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि आकांक्षा दुबे सुसाइड के बाद आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल और एनल स्वैब पैथॉलाजिकल और फोरेंसिक जांच के सैंपल्स लिए गए थे। इसमें से कपड़े की रिपोर्ट आ गयी आई है, जिसमें स्पर्म पाया गया है। अब कोर्ट की परमिशन के बाद चार आरोपियों की डीएनए की जांच कराई जाएगी। वहीं कोर्ट की अनुमति के बाद समर सिंह और संजय सिंह, अरुण पांडेय और संदीप सिंह का टेस्ट कराया जायेगा। समर और संजय पर आकांक्षा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है और सारनाथ थाने में केस दर्ज है। उधर, आकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर ने बताया कि हम लोगों ने कोर्ट में रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी। अब कपड़ों की रिपोर्ट आने के बाद शक गहरा गया है आकांक्षा के रूम में चार लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि सारनाथ में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में लटकता मिला था। पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताया। लेकिन, मां मधु दुबे इसे हत्या बता रही हैं। इसमें समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Back to top button
error: Content is protected !!