fbpx
ख़बरेंचंदौली

मुटुन यादव के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद ने लगाए गंभीर आरोप, बोले, अपराधियों को संरक्षण दे रही पुलिस   

चंदौली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहारी यादव के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुटुन यादव के घर पहुंचा। इस दौरान परिजनों से मुलाकात कर घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

मुटुन यादव की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा। इस दौरान शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हत्या से पूर्व राजकुमार उर्फ मुटुन यादव की सुरक्षा हटा ली गई थी। उन्होंने सभी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया था। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पुनः मुहैया नहीं कराई गई।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा था। अपराधियों के कहने पर सुरक्षा हटाई गई। वहीं हत्या होने के बाद उनके भाई को अंगरक्षक दे दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट दी जाएगी। उनके निर्णय के अनुसार आगे की रणनीति तैयार होगी। इस अवसर पर संसद वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रभुनारायण यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका आदि मौजूद रहे।

Back to top button