fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

राहत! मंगलवार से खत्म होंगी पाबंदियां, जानिए क्या खुलेगा, किसपर रहेगा प्रतिबंध

चंदौली। कोरोना के कराह रहे जिले में राहत भरी खबर आ रही है। मंगलवार से लाकडाउन की पाबंदियां खत्म हो जाएंगी। सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खुलेंगी। यही नहीं आवागमन पर भी रोक-टोक नहीं रहेगी। हालांकि कोरोना के खतरे को कुछ सावधानियां और सतर्कता बरतनी होगी। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शासन की गाइडलाइन के हवाले से निर्देश दिया है कि दुकानदारों को व सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना होगा।
सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें
जिले में सुबह सात से शाम सात बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। हालांकि दुकानदारों को खुद मास्क लगाकर रहना होगा। वहीं ग्राहकों से भी दो गज की दूरी के मानक का पालन कराना होगा। लाकडाउन हटने के बाद साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नगरों में सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। सरकारी दफ्तरों में कामकाज होगा। हालांकि 50 फीसद कर्मचारियों को दफ्तर बुलाने का सुझाव दिया गया है। होटल रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। शादी को लेकर भी शासन ने गाइडलाइन में स्पष्ट उल्लेख किया है। घराती व बाराती मिलाकर खुले अथवा बंद स्थानों पर एक साथ 25 लोग ही रह सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर मास्क, सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी के मानक का पालन करना अनिवार्य होगा। इसी तरह शवयात्रा में भी अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। डीएम संजीव सिंह के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप मंगलवार से लाकडाउन की पाबंदियां समाप्त हो जाएंगी। दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। हालांकि कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूरी होगा। अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!