rail newsचंदौलीराज्य/जिला

Rail news: डीडीयू के डीलक्स शौचालय में उड़ रहीं रेल नियमों की धज्जियां, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़, जिम्मेदार मौन

 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन। डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित डीलक्स शौचालय में यदि रेलवे के नियमों की अनदेखी देखनी हो तो एक बार यहां का नजारा काफी है। एक ही परिसर में नियमों के उल्लंघन और यात्री सुरक्षा के साथ कथित खिलवाड़ की तस्वीर साफ नजर आती है।

आरोप है कि यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए डीलक्स शौचालय परिसर में खुलेआम फूड स्टॉल संचालित किया जा रहा है। वहीं नियमों के विपरीत गैस चूल्हे पर चाय बनाई जा रही है और खाद्य सामग्री भी बेची जा रही है। इतना ही नहीं, यात्रियों से यूरिनल के उपयोग के नाम पर ₹10 वसूले जाने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चर्चित ठेकेदार के प्रभाव के चलते जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस परिसर से कुछ ही दूरी पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) का कार्यालय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहते हैं, लेकिन कथित अनियमितताओं पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

लोगों का आरोप है कि डीलक्स शौचालय परिसर में कई ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जो रेलवे के निर्धारित नियमों के विपरीत हैं। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिसर में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!