fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौली में मछली की दुकानों पर छापेमारी, दुकान बंद कर भागे दुकानदार

चंदौली। जिले में प्रतिबंधित थाई मछली की बिक्री की शिकायतें जब-तब मिलती रहती हैं। शुक्रवार को ऐसी ही एक शिकायत पर मत्स्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय के बबुरी रोड स्थित मछली की दुकानों पर छापेमारी की। हालांकि टीम को प्रतिबंधित मछली नहीं मिली। अधिकांश दुकानों पर प्यासी मछली मिली। इस पर एक दुकानदार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। छापेमारी की आहट मिलते ही कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
मत्स्य विभाग को शिकायत मिली थी कि मछली विक्रेता कैंसर की वाहक प्रतिबंधित थाई मछली की बिक्री कर रहे हैं। मुख्यालय के बबुरी रोड पर कई दुकानदार प्रतिबंधित मछली बेच रहे हैं। इस पर अधिकारियों में खलबली मच गई। शुक्रवार की सुबह मत्स्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों को देखते ही कई दुकानदार भाग खड़े हुए। जांच में थोक दुकानदार के यहां प्यासी मछली मिली। इस पर दुकानदार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सहायक निदेशक मत्स्य विश्वनाथ सिंह ने बताया कि थाई मांगुर मछली खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा रहता है। इसलिए सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित मछली की बिक्री करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छापेमारी करने वाली टीम में मत्स्य निरीक्षक रामलाल, वेदप्रकाश, बहादुर सिंह व विकास कुमार शामिल रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!